निरधी धान उपार्जन केंद्र में तौल पर सवाल, किसानों के हक पर डाका?

ज्ञान शंकर तिवारी

 

पाली। पाली विकासखंड के निरधी धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में आ गई है। यहां तौल व्यवस्था को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश और असंतोष देखने को मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि शासन द्वारा तय मानक के विपरीत उनसे प्रति बोरी तय मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है, जिससे उन्हें सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

किसानों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि प्रति कट्ठा 40 किलो धान की जगह 40 किलो 850 ग्राम से लेकर 41 किलो तक तौल की जा रही है। एक किसान ने बताया कि 2 क्विंटल धान बेचने पर उससे करीब 900 ग्राम अतिरिक्त धान लिया गया, जबकि दूसरे किसान ने दावा किया कि उससे हर कट्ठा में पूरे 41 किलो धान लिया गया। किसानों का कहना है कि यह खुला नियम उल्लंघन है।

मामले की पड़ताल के दौरान जब मीडिया टीम निरधी उपार्जन केंद्र पहुंची, तो तौल प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने की बात कहने पर हमाल ने अभद्र व्यवहार करते हुए इंकार कर दिया। बाद में एक किसान ने स्वयं तौल कराई, जिसमें वजन 40 किलो 850 ग्राम पाया गया।

किसानों का आरोप है कि यदि कोई किसान तौल को लेकर आपत्ति करता है या शिकायत की कोशिश करता है, तो उसे भविष्य में धान बेचने में परेशान किया जाता है। इसी डर के कारण अधिकांश किसान खुलकर सामने आने से कतरा रहे हैं और मीडिया से बात करने में भी संकोच कर रहे हैं।

निरधी उपार्जन केंद्र में किसान असहाय और मजबूर नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि धान बेचने के लिए वे पूरी तरह इसी केंद्र पर निर्भर हैं, इसलिए कर्मचारियों द्वारा बताए गए वजन को मानने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता। नियमों के विरुद्ध हो रही तौल से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उपार्जन केंद्र में पारदर्शी और निष्पक्ष तौल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों के हक की खुली लूट पर रोक लग

  • Related Posts

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

        कोरबा। दिनांक 10 मार्च 2026 को सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएँ का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों संजय कौशिक, शशांक सिंह, दीपक मानिकपुरी और बलराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पानी टंकी के पास झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संसाधनों को खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी के फायर मैन कृत दस तत्काल अपनी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, वहीं लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा