शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। थाना सरकंडा चौकी मोपका पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश देवांगन निवासी गुलाब नगर मोपका ने 4 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रोहित पटेल अपने एक साथी के साथ उसे मोपका चौक बुलाया। वहां आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्का और बेल्ट से मारपीट की।

मामले में चौकी मोपका पुलिस ने अपराध क्रमांक 13/26 के तहत धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने मुखबिर सूचना और लगातार तलाश के बाद आरोपी रोहित पटेल (26 वर्ष), निवासी शिवम सिटी मोपका को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।