
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। जिले के पसान थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कोरबी ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम—आरक्षक परमसिंह दिवाकर (773), संजय साहू (584) और रवि ध्रुव (437)—के साथ ग्राम बागुडी में देहात भ्रमण और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का निवासी सोनसिंह पावले अपने घर के पीछे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर के पीछे तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक कार्टून में रखी 48 नग (180-180 एमएल) गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 8.64 लीटर पाई गई।
पूछताछ में आरोपी सोनसिंह पावले (50 वर्ष) शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 AP 5052) भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क, 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में आरक्षक परमसिंह दिवाकर, संजय साहू और रवि ध्रुव की अहम भूमिका रही।
🔎
पुलिस का संदेश: अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी, किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
