✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्री थाना के समीप हुए इस एक्सीडेंट में नीलगिरी बस्ती, दर्री निवासी नीरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिसमें नीरज यादव को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।
