✍️ भागीरथी यादव
47 हजार से अधिक नकदी, 11 बाइक और ब्रेजा कार समेत लाखों का सामान जब्त
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने कटरा जंगल में संचालित जुए के फड़ पर दबिश दी। मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर 47,500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, आठ मोबाइल फोन और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गईं।
पुलिस के मुताबिक, जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में बलौदाबाजार, बिलासपुर, पामगढ़ और कोटमीसोनार क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
