ब्रेकिंग न्यूज़ : श्री श्याम मोटर कटघोरा से नई इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर निकलीं दो महिलाएं, रास्ते में लगी आग; कूदकर बचाई जान देखें वीडियो…..

✍️ भागीरथी यादव

 

श्री श्याम मोटर कटघोरा से स्कूटी लेकर निकली थीं महिलाएं, घर पहुंचने से पहले हुआ हादसा; वाहन की गुणवत्ता और जांच पर उठे सवाल

 

कटघोरा। श्री श्याम मोटर कटघोरा से नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर घर जा रही दो महिलाओं के साथ रास्ते में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से पहले ही स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटें देखकर दोनों महिलाओं ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से महिलाओं में दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शोरूम से नई इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर निकली थीं। अभी वे अपने घर भी नहीं पहुंची थीं कि स्कूटी में अचानक आग लग गई। नई गाड़ी में इस तरह आग लगने की घटना ने इलेक्ट्रिक वाहन की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

वाहन की जांच पर उठे सवाल

 

नई स्कूटी में शुरुआती सफर के दौरान ही आग लगने की घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि वाहन सौंपने से पहले उसकी तकनीकी जांच और सुरक्षा संबंधी परीक्षण ठीक से किए गए थे या नहीं। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

शोरूम प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल

 

इस घटना के बाद श्री श्याम मोटर के प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्राहक नई गाड़ी खरीदते समय सुरक्षित सफर की उम्मीद करता है, लेकिन यदि वाहन में शुरुआती इस्तेमाल के दौरान ही आग लग जाए तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

 

अब देखना होगा कि शोरूम प्रबंधन इस घटना पर क्या जवाब देता है और प्रभावित ग्राहकों को क्या सहायता उपलब्ध कराता है। घटना की निष्पक्ष तकनीकी जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।