गांजा बरामदगी मामले में ड्राइवर संगठन का प्रदर्शन, पैदल मार्च कर एसपी-कलेक्टर कार्यालय पहुंचे……

✍️ भागीरथी यादव

 

गरियाबंद। ओडिशा से रायपुर जा रही यात्री बस से गांजा बरामद होने के मामले में चालक अशोक यादव और कंडक्टर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संगठन ने प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष हेमनाथ देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गरियाबंद जिला अध्यक्ष छात्रधर यादव, बस परिवहन संघ के जितेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर पहले गरियाबंद थाना पहुंचे। इसके बाद सड़क पर पैदल मार्च करते हुए एसपी कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

संगठन का कहना है कि बस में चावल की बोरियों के बीच गांजा रखा गया था और इसकी जानकारी चालक व कंडक्टर को नहीं थी। ड्राइवरों ने चावल की बोरियां बस में रखवाने वाले एजेंट से पूछताछ करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

प्रदर्शनकारियों ने चालक और कंडक्टर को मामले से मुक्त करने की मांग को लेकर एसपी और कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।