✍️ भागीरथी यादव
दीपका। दीपका क्षेत्र में किन्नर समुदाय से जुड़े कुछ लोगों और अन्य व्यक्तियों के बीच विवाद एवं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में कई लोग आपस में विवाद करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और इसकी शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल पर असर पड़ता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने और घटना की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।
पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवादों का समाधान कानून के दायरे में करने की अपील की है।
