जिला अस्पताल में मरीज से मिलने पहुंचे युवक से शराब के लिए मांगे पैसे, विरोध पर मारपीट….

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। जिला अस्पताल में परिजन से मिलने पहुंचे एक युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और रकम देने से इनकार करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सरसेनी निवासी 21 वर्षीय कार्तिक वैष्णव अपनी भाभी की डिलीवरी होने के बाद उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल के गार्ड रूम के पास पहुंचने पर भवानी नगर, सिरगिट्टी निवासी साजन सिंह (38) ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। कार्तिक द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर तारबाहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 345/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और 119(1) में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने जिला अस्पताल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी साजन सिंह को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।