कोरबा: 15 ब्लॉक में सजा दंगल, अलग-अलग जिलों के पहलवानों ने दिखाया दम देखें वीडियो……

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को 15 ब्लॉक क्षेत्र में पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करीब 50 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस बार भी अलग-अलग जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

बताया गया कि 15 ब्लॉक में गांधी जयंती पर दंगल आयोजित करने की परंपरा करीब पांच दशक पुरानी है। हर वर्ष 2 अक्टूबर को यहां पहलवान जुटते हैं और कुश्ती के विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष भी अखाड़े में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। पहलवानों ने अपने दांव-पेंच, ताकत और कुश्ती कौशल से दर्शकों को रोमांचित किया।

कई मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि इस दंगल का उद्देश्य पारंपरिक कुश्ती को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को इस खेल से जोड़ना है। वर्षों पुरानी यह प्रतियोगिता अब क्षेत्र की पहचान और गांधी जयंती की खास परंपरा बन चुकी है।