खेत में मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Oplus_16908288

    ✍️ भागीरथी यादव 

 

एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा शव, पहचान में जुटी पुलिस

दुर्ग।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा के एक खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार खेत की ओर से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसकी हालत काफी खराब थी। इसके बाद तत्काल कुम्हारी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है और पूरी तरह से डीकंपोज़ हो चुका है। घटनास्थल पर FSL एवं सीन ऑफ क्राइम टीम की मौजूदगी में शव का निरीक्षण किया गया।

पुलिस ने शव को चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कच्चांदुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मृत महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी है और गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।