✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। जिले के ग्राम तिलकेजा निवासी संजना कैवर्त (पति – सूरज कैवर्त) 03 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, संजना घर से चांपा पोस्ट ऑफिस जाने के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटीं। काफी समय बीत जाने के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की, लेकिन संजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार कई दिनों से उनका पता नहीं चलने के कारण परिवार गहरी चिंता और मानसिक तनाव में है।
परिवार ने आमजन से मानवीय आधार पर सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को संजना कैवर्त के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9770232812 पर संपर्क करें।
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि संजना कैवर्त का जल्द से जल्द पता चल सके और वह सकुशल अपने परिवार तक लौट सकें।
