
मैनपुर
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत ग्राम गौरगांव में एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सुकनाथ मंडावी (42 वर्ष), पिता रोहन मंडावी, सुबह अपनी बच्ची के साथ कोर क्षेत्र सीतानदी के मासूलकोय जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना में हमलावर जानवर के रूप में भालू का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, तौरेंगा बफर जोन के वन परिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना कोर क्षेत्र में होने के कारण शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि हमला किस वन्यजीव ने किया है
घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान सतर्कता बरतें और अकेले अंदरूनी इलाकों में न जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
