✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित KM कॉम्प्लेक्स, SBI ATM बिल्डिंग, पाम मॉल के पास KISNA Diamond & Gold Jewellery के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन 30 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह छत्तीसगढ़ में KISNA का छठा एक्सक्लूसिव शोरूम होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम हरी कृष्णा ग्रुप के फाउंडर एवं एमडी घनश्याम धोलकिया की उपस्थिति में आयोजित होगा। शोरूम में ग्राहकों को डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के विभिन्न आकर्षक डिजाइनों और कलेक्शन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, कोरबा में इस नए शोरूम की शुरुआत के साथ शहरवासियों को एक ही स्थान पर आधुनिक डिजाइन और गुणवत्तापूर्ण आभूषणों की नई रेंज उपलब्ध होगी। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं आमंत्रित अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
स्थान: KM कॉम्प्लेक्स, SBI ATM बिल्डिंग, पाम मॉल के पास, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा।
उद्घाटन: 30 अगस्त 2026, सुबह 11 बजे।
