नवापारा में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेशोत्सव, 24 सितंबर को होगा प्रतिमा विसर्जन

सुशील जयसवाल

 

 

कोरबी-चोटिया (नवापारा)। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं गणेश वंदना का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति के पदाधिकारी अमित पटेल ने बताया कि 24 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों एवं ग्रामवासियों से विसर्जन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

कार्यक्रम में मुख्य पुजारी संदीप मरकाम, समिति अध्यक्ष मनहरण सिंह मरकाम, महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष राम कुमार पुलस्त एवं नीलेश पटेल, सचिव राजेंद्र मरकाम सहित समिति के सदस्य संतोष, दीपक, ओम, सुमित, अजय, देव, ललित, संतोष, संत, धनेश्वर, कमलेश्वर, पीयूष, राजपाल, संजय एवं सूरज सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।