✍️ भागीरथी यादव
अंबिकापुर, 13 सितंबर। शहर के पटपरिया इलाके में 19 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अंतरा शाह के रूप में हुई है। वह करीब छह माह पहले पढ़ाई के लिए अंबिकापुर आई थी और अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में अध्ययन कर रही थी। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
बताया गया कि अंतरा रात में बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। बाथरूम की खिड़की से देखने पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इधर, परिजनों ने छात्रा की सहेलियों से मिली जानकारी के आधार पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। जीजा नीलेश गुप्ता के मुताबिक, ज्ञान तिवारी के पास अंतरा की कुछ चैट और वीडियो होने तथा उन्हें परिवार को दिखाने की धमकी देने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
