✍️ भागीरथी यादव
कुकदूर। ग्राम बैगापारा पोलमी में चाचा पर डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में कुकदूर पुलिस ने फरार आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर 2024 को फूलसिंह बैगा का अपने चाचा सुकलाल बैगा (55) से सामान्य बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान फूलसिंह ने गाली-गलौच और धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से सुकलाल पर हमला कर दिया।
गंभीर चोट लगने के बाद सुकलाल की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी के तेलंगाना में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
