सुशील जयसवाल
केक काटकर दीर्घायु की कामना, मिष्ठान वितरण के साथ सेवा संकल्प यात्रा अभियान का शुभारंभ
सिरमिना, कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद लाभार्थियों एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर उनके योगदान को लेकर भी चर्चा की गई।
इसी अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प यात्रा अभियान’ का शुभारंभ भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि अभियान के माध्यम से सेवा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी रवि कुमार मरकाम, प्रबंधक आनंद कौशिक, सोमेश्वर देवांगन, जीवन पेंद्रो, राजपाल, भाजपा महामंत्री एवं जनपद सदस्य श्रीमती कमला देवी पेंद्रो, मंडल कोषाध्यक्ष लालजी पांडेय, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी रामलाल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता उइके, पूर्व सरपंच एवं अ.ज.जा. मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दीवाकर मरकाम, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल सहसंयोजक संतोष जायसवाल, संयोजक रामेश गोपाल, दीपक ताम्रकार, प्रकाश पटेल, लक्ष्मी जायसवाल, नान्हू सिदार सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
