कोरबा के पटवारी समेत 6 पटवारी गिरफ्तार

 

जुआ फड़ पर पुलिस का छापा — प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल, वायरल वीडियो से विभाग में मचा हड़कंप!

 

रिपोर्ट : पाली से ज्ञान शंकर तिवारी

 

कोरबा। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरदीबाजार तहसील में पदस्थ पटवारी गोविंद सिंह कंवर का नाम एक जुआ फड़ में पुलिस कार्रवाई के दौरान सामने आया। बताया जा रहा है कि जांजगीर के रमन नगर स्थित एक मकान में चल रहे जुआ फड़ पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पटवारी समेत कुल 8 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार जुआरियों में पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिष सर्वे (बिलासपुर) का नाम भी शामिल है। इस घटना के बाद से राजस्व विभाग और पटवारी संघ में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

🔹 गिरफ्तार जुआरियों के नाम :

 

1. गोविंद सिंह कंवर – पटवारी, हरदीबाजार तहसील, पाली ब्लॉक, जिला कोरबा

 

 

2. उमेश पटेल – सक्ती जिला

 

 

3. हेमचंद तिवारी – जांजगीर जिला

 

 

4. राहुल प्रताप सिंह – जांजगीर जिला

 

 

5. देवेश अंबष्ट – जांजगीर जिला

 

 

6. ज्योतिष सर्वे – कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, पटवारी संघ (बिलासपुर)

 

 

7. हरीश सिंह – ऑपरेटर

 

 

8. रवि राठौर – मकान मालिक (जांजगीर निवासी)

 

 

 

 

 

🔹 पुलिस की बरामदगी :

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से

 

₹40,000 नगद

 

6 मोबाइल फोन

 

2 कारें

 

2 स्कूटी

जब्त की हैं।

सभी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

🔹 छापेमारी की पूरी कार्रवाई :

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रमन नगर स्थित रवि राठौर के घर में जुआ चल रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापे के दौरान अफरातफरी मच गई, पर पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

🔹 वायरल वीडियो से बढ़ी मुश्किलें :

 

छापेमारी के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, राजस्व विभाग ने आंतरिक जांच की तैयारी शुरू कर दी है और वरिष्ठ अधिकारी सख्त कार्रवाई के मूड में हैं।