वैभव शर्मा (चिनू) बने कोरबा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवाओं में उत्साह

 

 

कोरबा। संगठन ने युवा नेतृत्व को और अधिक सशक्त करते हुए वैभव शर्मा (चिनू) को कोरबा जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिलेभर के युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। वैभव शर्मा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से पार्टी हित में सक्रिय, जमीनी स्तर पर कार्य करते रहे हैं।

वैभव शर्मा ने बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मजबूती और निडरता के साथ जिम्मेदारी निभाई। चुनावी दौर में उन्होंने संगठन को धार देने के साथ-साथ विरोधी दल कांग्रेस के समर्थकों से सीधी टक्कर लेते हुए मोर्चा संभाला, जिससे उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता उजागर हुई। संगठनात्मक अनुभव, युवाओं से मजबूत संवाद और मैदान में सक्रियता उनकी पहचान रही है।

नव नियुक्त अध्यक्ष के रूप में वैभव शर्मा के आने से कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा अधिक सक्रिय होगा और संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी।

 

नियुक्ति के बाद जिलेभर से बधाइयों का तांता लगा है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि वैभव शर्मा युवाओं को संगठित कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाएंगे तथा पार्टी को जिले में और अधिक सशक्त बनाएंगे।

  • Related Posts

    कटघोरा-जेंजरा बायपास: बनने से पहले ही उखड़ने की कगार पर नई सड़क, ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ता पर उठे सवाल

    कोरबा/कटघोरा | 4 फरवरी 2026 कटघोरा-सुतर्रा बायपास सड़क के जीर्णोद्धार कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां वर्षों पुरानी जर्जर सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी थी, वहीं अब निर्माण की गुणवत्ता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठेकेदार द्वारा की जा रही अनियमितताओं के कारण सड़क के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। किनारों को खोदकर कमजोर की जा रही सड़क की नींव नियमों के अनुसार, डामरीकरण के बाद सड़क के दोनों किनारों (शोल्डर) को भरने के लिए बाहर से मिट्टी लाकर फिलिंग की जानी चाहिए। लेकिन, कटघोरा के संबंधित ठेकेदार द्वारा लागत बचाने के फेर में जेसीबी मशीन से सड़क के किनारों को ही खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है। खतरा: सड़क के किनारों की खुदाई करने से उसका बेस (आधार) कमजोर हो जाता है। परिणाम: जानकारों के अनुसार, इस लापरवाही से आने वाले समय में सड़क किनारों से धंसने लगेगी और भारी वाहनों के दबाव से जल्द ही दरारें पड़ जाएंगी। PWD के इंजीनियरों की चुप्पी पर सवाल हैरानी की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और इंजीनियरों की मौजूदगी में यह खेल चल रहा है। मौके पर तैनात तकनीकी अमले द्वारा न तो काम को रोका गया और न ही ठेकेदार को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग की यह उदासीनता सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और ठेकेदार को खुली छूट देने की ओर इशारा कर रही है।  

    भाजपा दर्री मंडल में भुवनेश्वर दुबे को मिली मीडिया की कमान, कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष की लहर

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत दर्री मंडल की कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में अयोध्यापुरी निवासी भुवनेश्वर दुबे को दर्री मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन और मीडिया के बीच सेतु बनने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेतृत्व का मिला भरोसा भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुसार, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन के बाद दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने इस नियुक्ति पर अपनी सहमति दी। भुवनेश्वर दुबे की नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। नेताओं और पार्षदों ने जताई खुशी भुवनेश्वर दुबे को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं: सरोज शांडिल्य (वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य) मनोज अग्रवाल (पूर्व पार्षद) सौरभ यादव, कुश यादव, मनहरण यादव, आशाराम यादव उतरी राठौर, ललिता साहू एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता। संगठन और जनता के बीच बढ़ेगा समन्वय अयोध्यापुरी क्षेत्र के निवासियों और वार्ड के नेताओं का मानना है कि भुवनेश्वर दुबे के मीडिया प्रभारी बनने से वार्ड की समस्याओं और पार्टी की नीतियों को प्रमुखता से मीडिया के सामने रखा जा सकेगा। सभी शुभचिंतकों ने उन्हें इस नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई दी है।

    अन्य खबरे

    मनेद्रगढ़: अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से सड़कें बेहाल, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

    मनेद्रगढ़: अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से सड़कें बेहाल, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

    कटघोरा-जेंजरा बायपास: बनने से पहले ही उखड़ने की कगार पर नई सड़क, ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ता पर उठे सवाल

    कटघोरा-जेंजरा बायपास: बनने से पहले ही उखड़ने की कगार पर नई सड़क, ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ता पर उठे सवाल

    भाजपा दर्री मंडल में भुवनेश्वर दुबे को मिली मीडिया की कमान, कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष की लहर

    भाजपा दर्री मंडल में भुवनेश्वर दुबे को मिली मीडिया की कमान, कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष की लहर

    जांजगीर-चांपा मार्ग पर चक्काजाम पड़ा भारी: मछुआ समिति के 20 सदस्यों समेत अन्य पर FIR दर्ज

    जांजगीर-चांपा मार्ग पर चक्काजाम पड़ा भारी: मछुआ समिति के 20 सदस्यों समेत अन्य पर FIR दर्ज

    शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा

    शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा

    नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई