*OPS पर निर्णायक लड़ाई तेज — कर्मचारियों की मांगों ने पकड़ी रफ्तार*

✍️ भागीरथी यादव

 रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को सौंपा गया ज्ञापन

पुरानी पेंशन (OPS) को केंद्र में रखकर उठी कर्मचारियों की आवाज़ 

 

कोरबा।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी जनप्रतिनिधि जनसंपर्क अभियान अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। इसी क्रम में आज रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को उनके गृह ग्राम केरवा द्वारि में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में मजबूत पहल

यह ज्ञापन यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में सौंपा गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कर्मचारियों के हितों से समझौता नहीं होगा और OPS को लेकर आंदोलन निर्णायक दिशा में आगे बढ़ रहा है।

संगठन की एकजुट ताकत दिखी मैदान में

इस अवसर पर मार्गदर्शक मंडल के प्रदीप पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष (कोरबा पूर्व) टी.पी. गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, प्रांतीय संयुक्त संगठन सचिव उदय राठौर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संजय लसार, सागर देवांगन, अध्यक्ष कोरबा वृत्त लक्ष्मी प्रसाद यादव, अध्यक्ष उत्पादन शाखा कोरबा पूर्व सुखीदास मंहत, उत्पादन शाखा कोरबा पश्चिम सचिव मुरलीधर सोनिकर, कोषाध्यक्ष जॉर्ज, के. थंकाचन्द, संरक्षक कोरबा वृत्त कौशल साहू, उपाध्यक्ष कोरबा वृत्त निलम्बर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ज्ञापन में OPS सबसे ऊपर, बाकी मांगें भी अहम

पुरानी पेंशन योजना (OPS) को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए

संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित हो

वेतन विसंगतियों का शीघ्र निराकरण किया जाए

कार्यस्थल पर सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था हो

रिक्त पदों पर भर्ती कर कार्यभार संतुलित किया जाए

कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं दी जाएं

“अब OPS पर कोई समझौता नहीं” — अनिल द्विवेदी

प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि OPS कर्मचारियों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा विषय है, इसे लागू करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की भी मांग की।

विधायक ने दिया भरोसा, मुद्दे जाएंगे शासन तक

विधायक फूलसिंह राठिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मांगों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और कर्मचारियों के हित में सकारात्मक पहल की जाएगी।

प्रदेशभर में बढ़ रहा दबाव, जल्द परिणाम की उम्मीद

यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रदेशव्यापी अभियान के चलते कर्मचारियों की आवाज़ अब मजबूत हो रही है और जल्द ही सरकार को इन मांगों पर ठोस निर्णय लेना पड़ेगा।