पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता, फरार आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

बिलासपुर, 11 जून 2026। बिल्हा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार थाना बिल्हा में दर्ज अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत चोरी की घटना की जांच की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर चोरी और नकबजनी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मामले में फरार आरोपी आशीष उर्फ सरजू यादव (27 वर्ष) निवासी पत्थरखानभाठा लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रजत यादव के साथ मिलकर 9 मई 2026 को अनंत विजय कांत के घर से फ्रिज, गैस सिलेंडर, मिक्सी, इंडक्शन, कूलर, आलमारी, टीवी, बर्तन, नकदी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी आशीष यादव के कब्जे से चोरी गया एक प्लास्टिक कूलर और मिक्सी बरामद किया। इससे पहले उसके साथी रजत यादव को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि मामले में चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। आरोपी आशीष उर्फ सरजू यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका