✍️ भागीरथी यादव

प्रेम नगर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलगांव चौक, प्रेम नगर में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए।
इस अवसर पर विद्युत यूनियन के कोषाध्यक्ष संजय कौशिक एवं पार्षद सुनील पटेल सहित स्थानीय नागरिकों और बच्चों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया गया। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा।
