शटडाउन के बाद भी दौड़ रहा था 11 केवी करंट, खंभा गाड़ते मजदूर की मौत; दो गंभीर….

✍️ भागीरथी यादव

 

 

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के पाकरगांव में बिजली खंभा गाड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि काम के दौरान खंभा गिरकर 11 हजार केवी लाइन के संपर्क में आ गया।

हैरानी की बात यह है कि शटडाउन के बाद भी तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।