KORBA BREKING: पुलिस विभाग में तबादला, यातायात थाना से चौकी तक बदले ठिकाने ….

✍️ भागीरथी यादव

 

 

 

यातायात थाना, कोरबी और मोरगा चौकी में हुआ फेरबदल, आगे भी बदलाव की संभावना

कोरबा। जिले में पुलिस विभाग में पदस्थापना को लेकर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा 29 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार छह पुलिस कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार प्रधान आरक्षक 199 संतोष कुमार सिंह को थाना यातायात से चौकी कोरबी, जबकि प्रधान आरक्षक 320 सुखराम शर्मा को चौकी कोरबी से थाना यातायात भेजा गया है।

इसी तरह आरक्षक 405 गोपीराम दिव्य का थाना यातायात से थाना श्यांग तथा आरक्षक 507 अमरनाथ सतनामी का थाना श्यांग से थाना यातायात तबादला किया गया है।

आरक्षक 570 बलदेव यादव को थाना यातायात से चौकी मोरगा और आरक्षक 745 संजय कुमार साहू को चौकी मोरगा से थाना यातायात पदस्थ किया गया है।

पुलिस विभाग में जारी इस फेरबदल के बाद आने वाले दिनों में अन्य पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आगे होने वाले फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।