ट्रैक्टर से भिड़ी एंबुलेंस, नर्स की मौत…..

✍️ भागीरथी यादव

 

 

धमतरी। जिले में संबलपुर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सड़क पर मौजूद ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में सवार नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस एक मृतक के शव को रायपुर से जगदलपुर लेकर जा रही थी। संबलपुर के पास अचानक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार शबनम खान गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शबनम खान जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।