12 August Horoscope : ऐसा रहेगा आज मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन, जानिए अपना राशिफल …

मेष – मेष राशि के जातकों आज प्रेम संबंधों को प्रॉब्लम्स से दूर रखें. छोटी-मोटी अहंकार संबंधी समस्याओं के बावजूद, आपको साथ में समय बिताना चाहिए. आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन आपको महत्वपूर्ण डीसीजन लेने में मदद करेगी.

वृषभ – वृषभ राशि वालों एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं. किसी डील से अच्छी मात्रा में धन-लाभ हो सकता है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों आज के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए. करियर में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा.

कर्क – कर्क राशि वालों का आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है. सेहत के मामले में भाग्य साथ देगा. अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें.

सिंह – सिंह राशि वालों आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए. फिट रहने पर फोकस रखें.

कन्या – कन्या राशि के जातकों आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रेस भरा साबित हो सकता है. समय पर काम ना पूरा होने से सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. धन का आगमन होगा लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी ज्यादा है.

तुला – तुला राशि के वाले जातकों आज का आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है. करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों आज बाहर के खाने से परहेज करें. दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है. नौकरी पेशा करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए.

धनु – धनु राशि के जातकों आपका दिन रोमांटिक रहेगा. ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है. अपने काम पर फोकस करें. जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें.

मकर – मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी बिजी साबित हो सकता है. बहुत ज्यादा प्रेशर न लें. वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें.

कुम्भ – आज कुंभ राशि वालों का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है. काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं. तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें.

मीन – आपके लिए मीन राशि आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है. दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है.

  • Related Posts

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार