
कुबेर नायक
महासमुंद – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने और नशामुक्त भारत बनाने के संकल्प के तहत आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह विगत 25 वर्षों से सक्रिय है। समिति विद्यालयों, महाविद्यालयों और गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करती रही है।

आज समिति ने स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रमुख रूप से शासकीय ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन के सामने, सड़क किनारे वृक्षारोपण स्थल और छोटे-छोटे बगीचों की सफाई की गई।
समिति के संस्थापक/संचालक दुखनाशन प्रधान के नेतृत्व में तिलकराम पटेल, चंद्रहास प्रधान, प्रफुल्ल सराफ, किशन गड़तिया, दिलीप कुमार सोना, सुजल और राजू कुमार ने विशेष सहयोग दिया।
संस्थापक दुखनाशन प्रधान ने बताया कि इस वर्ष भी गांधी जयंती पर नशामुक्ति, वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक उत्सव की तरह मनाया जाएगा और इसकी तैयारियां जारी हैं।






