छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने जिलेवार अध्यक्षों की की नियुक्ति, 11 जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी

Oplus_16908288

 

✍️ भागीरथी यादव

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट यूथ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रदेश के 11 जिलों में नए अस्थायी जिला अध्यक्ष और कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां 18 नवंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसकी आधिकारिक सूची प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन, रायपुर से जारी की गई।

 

जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए यह दायित्व सौंपा गया है। सभी नए पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से कार्य करेंगे।

 

जिन जिलों में नियुक्तियां की गईं:

1. कांकेर – राजेन्द्र राजू दुबे, महेन्द्र नायक (कार्यकारी)

2. बस्तर ग्रामीण – अभिषेक (मोनू) डेविड

3. जगदलपुर सिटी – निकेत राज झा

4. सुकमा – आर्यन चौहान

5. बेमेतरा – प्रांजल तिवारी

6. भिलाई नगर – इमाम खान (कार्यकारी)

7. बिलासपुर ग्रामीण – सुनील पटेल (कार्यकारी)

8. जांजगीर-चांपा – पंकज शुक्ला

9. सक्ती – प्रताप चन्द्र (कार्यकारी)

10. रायगढ़ ग्रामीण – उस्मान बैग (कार्यकारी)

11. सरगुजा-बिलासपुर – शुभम बाजपेयी

नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी पदाधिकारी संगठन के निरंतर विकास के लिए कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के विजन और नेतृत्व में कार्य करेंगे।

तीन महीने बाद समीक्षा

नोट के अनुसार, यह जिम्मेदारी फिलहाल अस्थायी है, जिसकी तीन महीने बाद IYC के दिशा-निर्देशों के अनुसार समीक्षा की जाएगी।

इस पत्र पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, इंचार्ज अमित सिंह पठानिया तथा को-इंचार्ज डॉ. मोनिका मंडरे के हस्ताक्षर हैं।

यह कदम आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।