
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। यादव समाज के गौरव और भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कु. संजू देवी यादव का आज इंटक कार्यालय, एचटीटीएस दर्री कोरबा में समाज के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सर्व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संजू देवी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरे परिसर में गर्व और भावनाओं का माहौल देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने कहा कि संजू देवी यादव न सिर्फ यादव समाज का गौरव हैं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी लगन, मेहनत और संघर्ष की बदौलत आज समाज का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संजू देवी आगे भी ऐसे ही भारत का तिरंगा विश्व पटल पर लहराती रहें।






