
✍️ भागीरथी यादव
खैरागढ़। गंडई थाना क्षेत्र में रविवार को कबाड़ी कारोबार से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। काम छोड़कर दूसरे कबाड़ी के पास चले गए पांच मजदूरों को दो आरोपियों ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और शबाब मेमन सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हमले में एक मजदूर का हाथ टूट गया, जबकि अन्य को गंभीर चोटें आईं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी शबाब मेमन की जेब से 320 अवैध नशीली गोलियां भी बरामद कीं। पुलिस ने मारपीट के साथ NDPS एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा— “सड़क पर गुंडागर्दी और नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”
