✍️ भागीरथी यादव
मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं, जांच में जुटी पुलिस; विभाग में शोक का माहौल
कोरबा/पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक नरहरी पटेल की पत्थलगांव में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक नरहरी पटेल ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
आरक्षक की असामयिक मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
