नशीली दवाओं और अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई

✍️ भागीरथी यादव

 

धमतरी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 590 नशीली गोलियां और 20 पौवा देशी शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास नशीली दवाओं की बिक्री करते प्रियांशु महावर (21) निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी और नरेश सैयाम (30) निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 59 स्ट्रिप में 590 नशीली गोलियां, दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल समेत कुल 69,720 रुपये का सामान जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

इसी तरह चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम चिवरी बाजार चौक के पास शराब बिक्री करते रितेश कुमार साहू (25) को पकड़ा। उसके कब्जे से 20 पौवा देशी शराब और 300 रुपये बिक्री रकम समेत 2,300 रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।