करतला में मिठाइयों के लिए नमूने 

✍️ भागीरथी यादव 

 

कोरबा। रक्षाबंधन त्योहार से पहले मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। “बने खाबो–बने रिहबो 2.0” अभियान के तहत 20 अगस्त को करतला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने शारदा होटल से रसगुल्ला और भोला भवानी जलपान गृह से बेसन लड्डू का सैंपल लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए रायपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

 

विभाग के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी और मानक का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के तहत 17 से 23 अगस्त तक जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।