कटघोरा न्यायालय की पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल, शुल्क लेने के बाद भी बदहाल हालात

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कटघोरा। कटघोरा न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर में पार्किंग के लिए वाहन चालकों से शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद पार्किंग स्थल की स्थिति व्यवस्थित नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्किंग क्षेत्र में कई स्थानों पर मिट्टी और गड्ढों के कारण वाहन खड़े करने में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन मिट्टी में धंसने के साथ ही गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे वाहन चालकों को अपने वाहन निकालने में परेशानी होती है।

वाहन चालकों का कहना है कि जब पार्किंग के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है, तो पार्किंग स्थल में पर्याप्त समतलीकरण, साफ-सफाई और उचित व्यवस्था भी होनी चाहिए। न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों और आम लोगों को बेहतर पार्किंग सुविधा मिलना जरूरी है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि पार्किंग शुल्क लिए जाने के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं की जा रही है? लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर गड्ढों को भरने, जमीन का समतलीकरण कराने और बारिश के दौरान कीचड़ की समस्या दूर करने की मांग की है।

 

कटघोरा से विवेक महंत की रिपोर्ट