✍️ भागीरथी यादव
धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के भखारा नगर पंचायत में 25 वर्षीय नवविवाहिता काजल पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। काजल की शादी करीब छह महीने पहले ही भखारा निवासी युवक से हुई थी।
घटना की सूचना पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
