कोरबा पुलिस का अवैध शराब पर सख्त प्रहार, एक सप्ताह में आबकारी अधिनियम के तहत 41 मामलों में कार्रवाई

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक लगाने के लिए कोरबा पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत 41 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नशामुक्त वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन जैसी गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कोरबा पुलिस ने कहा कि जनसहयोग से ही नशामुक्त, सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।