कोरबा ब्रेकिंग : चोटिया-कोरबी मार्ग पर दतैल हाथी का डेरा, सैकड़ों वाहन फंसे

सुशील जयसवाल

 

 

चोटिया-कोरबी मार्ग पर दतैल हाथी के सड़क पर आ जाने से यातायात बाधित हो गया है। हाथी के सड़क पर डेरा डालने से दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। राहगीरों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा मौके पर निगरानी की जा रही है।