✍️ भागीरथी यादव
छुरी/कटघोरा। बजरंग दल छुरी के प्रखंड संयोजक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को छुरी के सांस्कृतिक मंच में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर में गोपाल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
आयोजक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय सेवा कार्य से जोड़ने का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं युवाओं ने भी सहभागिता की।
