लूट का मोबाइल बना गिरफ्तारी की वजह, कोरी डैम कांड में तीन पकड़े गए….

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरी डैम लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा। पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों पर मारपीट कर बैग और मोबाइल फोन छीनने का आरोप है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ACCU की तकनीकी टीम की सहायता से विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कोटा नाका चौक के आसपास लूटे गए मोबाइल को खपाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में छीना गया Poco कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 को भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।