
सुशील जायसवाल
कोरबी चोटिया – श्री श्री नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा में गांववासियों ने धूमधाम के साथ माता को विदाई दी। साप्ताहिक बाजार मोहल्ला से शुरू हुई यह यात्रा गांव की सभी गलियों से होकर बस स्टैंड तक गई और अंततः फुलसर नदी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की गई।
ग्रामीण डीजे की धुन और जसगीतों पर थिरकते नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने झांझ-मंजीरे और डीजे साउंड के बीच उत्सव का आनंद लिया। माता के दर्शन और विसर्जन में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी ने भाग लिया। विशेष रूप से, महिलाएं माता की झांकी देखकर आशीर्वाद ग्रहण करती हुईं दिखाई दीं।
इस अवसर पर रात्रि में दोनों समितियों द्वारा रावण दहन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और कार्यक्रम का आनंद उठाया। पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने अपने दल बल के साथ व्यवस्था को सुनिश्चित किया।
इस आयोजन ने गांव में उल्लास और भक्ति का समन्वय बखूबी दिखाया।






