बलगी सबस्टेशन, सूराकछार और दीपका खदान में डकैती: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। जिले के बाँकीमोंगरा एवं दीपका थाना क्षेत्र में बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान और दीपका खदान में हुई डकैती की घटनाओं के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनाओं के संबंध में थाना बाँकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 148/2026 एवं 131/2026 तथा थाना दीपका में अपराध क्रमांक 01/2026 दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2), 331(4), 331(6), 296, 115(2), 351(3), 221, 324(6) एवं 111 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में राजपाल चौहान (22), पिता पीताम्बर चौहान, निवासी जामनीमूड़ा, थाना पाली तथा फिरोज मेमन (27), पिता हुसैन मेमन, निवासी भिलाईबाजार, थाना हरदीबाजार शामिल हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर डकैती की घटनाओं में उनकी भूमिका तथा अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।