✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। कारखाना एरिया में सोमवार रात दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, कारखाना एरिया स्थित अंधे मोड़ पर दोनों कारें आमने-सामने आ गईं और तेज टक्कर हो गई। इस मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आने की जानकारी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
दुर्घटना संभावित इस मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, यातायात संकेतक और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है। संबंधित विभाग द्वारा समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने से भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
